Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 22वें स्थापना दिवस पर डीसी ने शहीद स्मारक पर किया नमन, जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

Latehar :  4 अप्रैल 2001 को लातेहार अस्तिव में आया. आज लातेहार जिला का 22वां स्थापना दिवस है. जिला स्थापना दिवस पर  डीसी भोर सिंह यादव ने सुबह आठ बजे  थाना चौक स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया. डीसी ने स्थापना दिवस पर जिला वासियों को शुभकामनायें दी. उन्होंने जिले के विकास में सामुहिक भागीदारी पर बल दिया. कहा कि लातेहार वासी जिला स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं और इसमें जिले के सभी वर्गों का योगदान रहता है. (पढ़ें, ममता">https://lagatar.in/mamta-said-muslims-should-not-be-tortured-in-the-month-of-ramadan-hindus-will-protect-them-in-every-village/">ममता

ने कहा, रमजान माह में मुस्लिमों पर अत्याचार न हो, हिंदू गांव-गांव में उनकी रक्षा करेंगे)

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कारगिल पार्क में शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण करने के दौरान आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरती ततमा, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, डीपीओ संतोष भगत, उप निवार्चन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, वार्ड पार्षद संतोष रंजन, संयुक्ता कुंवर, आशा देवी, राजू प्रसाद, संदीप गुप्ता, रंधीर कपूर सहित कई गणमान्य और नगर पंचायत कर्मी उपिस्थत रहे. इसे भी पढ़ें : एडल्ट">https://lagatar.in/trump-accused-of-giving-money-to-an-adult-star-will-appear-in-court-today-arrives-in-new-york/">एडल्ट

स्टार को धन देने के मामले में आरोपी ट्रंप आज अदालत में पेश होंगे, न्यूयॉर्क पहुंचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही