Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सेंधु मुंडा के भाई के आवेदन पर कक्षपालों पर प्राथमिकी दर्ज

Latehar: सेंधु मुंडा के भाई इलिप मुंडा के द्वारा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर जेल अधीक्षक मेंशन बरवा ने जेल के प्रभारी उप कक्षपाल समेत पांच कक्षपालों पर लातेहार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इनमें प्रभारी उप कक्षपाल प्रदीप मुंडा, कक्षपाल चंद्रशेखर सिंह, दीप नारायण विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति व मनोहर बारला शामिल हैं. इनके खिलाफ लातेहार थाना कांड संख्या 97/2023 भादवि की धारा 304/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले मंडल कारा कें बंदी सेंधु मुंडा (अब दिवंगत) के भाई इलिप मुंडा ने उसके भाई की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें :बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-relatives-expressed-apprehension-of-murder-post-mortem-of-dead-body-again/">बालूमाथ

: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शव का दुबारा हुआ पोस्टमार्टम

हत्या करने का लगाया आरोप

इलिप मुंडा ने अपने आवेदन में कहा है कि उसका भाई सेंधु मुंडा की लातेहार जेल में हत्या कर दी गयी है. तीन चार दिन पहले पुलिस उसे किसी मामले में पकड़ कर लायी थी. बाद में पता चला कि वह जेल चला गया है. पांच मई को उसकी भाभी जेल में सेंधु मुंडा से मिल कर आयी थी. उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ्य था. जबकि छह मई की दोहपर दो बजे उसे खबर मिली कि उसके भाई की मौत हो गयी है. इलिप मुंडा ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके भाई के शरीर में जख्म के गहरे निशान थे. उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के पदाधिकारी व सिपाही व अन्य बंदियों ने उसकी बर्बतापूर्वक पिटाई कर उसकी हत्या कर दी. इलिप ने मामला दर्ज कर उसे व उसके परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग की है. मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सीआईडी">https://lagatar.in/cid-submitted-report-in-court-rajeev-kumar-had-given-casteist-abuses-land-was-grabbed/">सीआईडी

ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, अधिवक्ता राजीव कुमार ने दी थी जातिसूचक गाली, हड़पी थी जमीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही