Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : विधायक आवास घेराव की पूर्व संध्या पर ओबीसी मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Latehar: लातेहार जिले में ओबीसी समुदाय को आरक्षण नहीं देने के विरोध में 28 मई को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के आवास का घेराव किया जाएगा. विधायक आवास घेराव से पूर्व शनिवार की शाम ओबीसी मोर्चा के सदस्यों ने शहर में जनंसपर्क अभियान चलाया और विधायक आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेने की अपील ओबीसी समुदाय के लोगो से की. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, लातेहार के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने झारखंड सरकार से लातेहार में ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की. इसे भी पढ़ें :हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-used-to-put-less-money-in-atm-4-arrested-in-one-crore-50-lakh-embezzlement-case/">हजारीबागः

ATM में डालते थे कम पैसे, डेढ़ करोड़ गबन मामले में 4 गिरफ्तार

लातेहार जिले में ओबीसी को आरक्षण देने की मांग

शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि लातेहार विधायक बैजनाथ राम के आवास घेराव से पूर्व शहर के कारगिल पार्क से सुबह 10 बजे एक जुलूस निकाली जाएगी. जुलूस शहर के धोबी मोहल्ला स्थित विधायक आवास पहुंचेगी. यहां लातेहार जिले में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन विधायक को सौंपा जाएगा. दोपहर 1 बजे बरवाडीह के अंबेडकर चौक से ओबीसी मोर्चा के सदस्य मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के आवासीय परिसर पहुंचेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे. मौके पर सुशील कुमार अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, मुरारी प्रसाद, हीरा यादव, मोत सोनी, राजकुमार अग्रवाल, ाअरविंद चंद्रवंशी, रमेश गुप्ता, दिलेश्वर यादव, विष्णु देव गुप्ता, सुनील प्रसाद, आशीष प्रसाद गुप्ता व राजू प्रसाद मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :अधीनम">https://lagatar.in/adhinam-handed-over-sengol-to-modi-will-be-installed-in-the-new-parliament-house-with-the-inauguration/">अधीनम

ने मोदी को सौंपा सेंगोल, उद्घाटन के साथ नया संसद भवन में स्थापित होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही