Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी के आदेश पर जब्त कोयले की होगी नीलामी

Latehar : उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर छापामारी में जब्त की गयी कोयले की नीलामी प्रक्रिया को शुरू करने के लिए शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह के नेतृत्व में एक टीम बालूमाथ पहुंची.  अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पुलिस पिकेट में विभिन्न वाहनों से जब्त किये गये अवैध कोयले के भंडारण का निरीक्षण किया और नीलामी का प्रस्ताव तैयार किया. इसी दौरान टीम के द्वारा आरा-चमातू कोयला खनन क्षेत्रों में कोयले की ढुलायी कर रहे वाहनों की भी जांच की गयी. जांच में कई अनियमितता पायी गयी. कई चालकों के ड्राइविंग लाइसेस की भी जांच की गयी. धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fifty-year-old-rapist-rohit-jailed-for-twenty-years/">धनबाद

: पचास वर्षीय दुष्कर्मी रोहित को बीस वर्ष की कैद

नियमानुसार परिवहन करायी जायेगी- डीएमओ

 वहीं डीएमओ ने मगध कोयल परियोजना के परियोजना पदाधिकारी से कोयला खनिज की ढुलाई एवं परिवहन में लगे वाहनों की सूची मांगी. इस पर परियोजना पदाधिकारी ने एक माह की सूची उपलब्ध करायी. वाहनों के कागजातों की जांच के लिए सूची जिला परिवहन कार्याय को उपलब्ध कराया गया. मौके पर डीटीओ ने कहा कि खनन क्षेत्रों में नियमानुसार परिवहन करायी जायेगी. गलत तरीके से परिवहन किये जाने पर कार्रवाई की जाएगी. जबकि डीएमओ श्री कुमार ने कहा कि जिले में कोयले का अवैध खनन, भंडारण व परिहवन किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-javed-convicted-in-shooting-for-extortion-in-azadnagar/">जमशेदपुर

: आजादनगर में रंगदारी के लिये गोली मारने में जावेद दोषी करार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही