Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने ट्रांमिशन लाइन टावर निर्माण कार्य को रोका

Latehar:  महुआडांड़ प्रखंड के चैनपुर ग्रिड में सप्लाई के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर का निर्माण किया जा रहा है. शनिवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों निर्माण कार्य को रोके रखा. इसके बाद एसडीओ नित निखिल सुरीन ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की. एसडीओ ने कहा कि 132 केवी लाइन के टावर नहीं बनने से होने स्थानीय लोगों को नुकसान होगा. उन्होंने बताया कि टावर वाले जमीन पर 85 प्रतिशत और लाइन गुजरने वाली जमीन पर 15 प्रतिशत जमीन के एवज में मुआवजा दिया जायेगा. बावजूद ग्रामीण नहीं माने. एसडीओ श्री सुरीन ने ग्रामीणों को समझाने का भरसक किया. हालांकि उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन टावर निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर संबंधित लोगों को चिन्हित कर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी. बैठक में एसडीपीओ राजेश कुजूर, बीडीओ सह सीओ अमरेन डांग, थाना प्रभारी आशुतोष यादव, एसआई रोशन कुमार, परहाटोली पंचायत मुखिया रीता खलखो, पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो व पंचायत सेवक भीखू प्रसाद समेत बिजली विभाग के कई कर्मी व संवेदक उपस्थित थे. गौरतलब है कि चैनपुर ग्राम में विद्युत ग्रिड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ग्रिड शुरू करने के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर निर्माण आवश्यक है. लेकिन प्रखंड के कुरो कला, खुर्द तथा कीता गांव के ग्रामीणों के विरोध के कारण टावर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. इस कारण चैनपुर ग्राम में बनाये जा रहे सब ग्रिड में बिजली सप्लाई का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. प्रखंड के नेतरहाट और डुमरी से बिजली आती है. इस बीच कहीं फॉल्ट होने पर दो से तीन दिन फॉल्ट खोजने में समय लग जाता है. इस परेशानी को दूर करने के लिए पूर्व की सरकार के द्वारा 132 केवी विद्युत लाइन और चैनपुर में ग्रिड स्थापना की मंजूर दी गई थी. इस लाइन के बिछने से प्रखंड के 14 पंचायतों को निर्बाध बिजली मिल पायेगी. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/god-trusts-the-security-of-the-prisoner-ward-of-rims-the-main-gate-remained-open-security-personnel-missing/">भगवान

भरोसे रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा, खुला रहा मेन गेट, सुरक्षाकर्मी गायब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही