Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बीएसएफ जवान के साथ मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisement
Advertisement
Latehar : सदर थाना क्षेत्र के निंदिर गांव में रविवार को बीएसएफ के एक जवान प्रमोद कुमार यादव व उसके साथी मनोज प्रसाद के साथ की गयी मारपीट की घटना के 14 नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि बीएसएफ जवान के साथ मारपीट की घटना का एक आरोपी मजीद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बीएसएफ जवान ने इस मामले में मुछवार अंसारी, इकबाल अंसारी, आसिफ अंसारी, मुमताज मियां, असद अंसारी, अशरफ अंसारी, गुलाम अंसारी, रुस्तम अंसारी, सफीक मियां, सद्दाम अंसारी, नसीर अंसारी, जुनैद अंसारी और राजा अंसारी पर सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसे भी पढ़ें-जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-one-person-seriously-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-died-during-treatment/">जगन्नाथपुर

: अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जवान ने गत दिनों लातेहार में भाजपा की आयोजित एक बैठक में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी. बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने 24 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी. ज्ञात हो कि बीएसएफ जवान प्रमोद कुमार यादव ने एक खास समुदाय के लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट करने एवं उसके साथी को गायब कर देने का आरोप लगा कर सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि दूसरे पक्ष ने भी इस मामले को ले कर सदर थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/camp-set-up-in-palamu-commissioners-office-premises-voters-reached-to-link-voter-card-with-aadhaar/">पलामू

आयुक्‍त कार्यालय परिसर में लगा कैंप, वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने पहुंचे मतदाता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही