Search

 
 
 

लातेहार : बाइक दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

 
Latehar : मनिका थाना क्षेत्र के नदबेलवा मोड़ के पास शुक्रवार एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक में दो भाई व एक महिला सवार थी. दुर्घटना में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा भाई घायल हो गया. उसे मनिका अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर लातेहार रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के मांजर ग्राम निवासी सुनील सिंह (25) पिता चमन सिंह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सुनील सिंह अपने ससुराल केडीमहुआ (मनिका) से अपने भाई लोकेश सिंह (15) व अपनी पत्नी के साथ बाइक में सवार होकर अपने गांव मांजर जा रहा था. इसी दौरान नदबेलवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में सुनील सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि घायल भाई लोकेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मृतक सुनील सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/meaning-of-raghuvar-dass-departure-from-active-politics/">

 सक्रिय राजनीति से रघुवर दास की विदाई के मायने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही