Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : एक कोरोना संक्रमित मिला, रांची रेफर

Latehar: कोरोना ने एक बार फिर लातेहार जिला में दस्तक दे दी है. पिछले सप्ताह जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला था. अब रविवार को भी कोरोना का एक संक्रमित बालूमाथ प्रखंड में पाया गया है. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि एक व्यक्ति को सर्दी, खांसी व बुखार था. संदेह होने पर उसकी जांच करायी गयी. जांच में वह कोरोना पॉजीटिव निकला. उन्होने बताया कि उस कोरोना संक्रमित व्यक्ति को सुरक्षित वाहन से रिम्स, रांची रेफर किया गया है. वहीं बालूमाथ में कोरोना संक्रमित पाये जाने से लोगों में दशहत है. इसे भी पढ़ें :थर्ड">https://lagatar.in/third-annual-conference-criticon-organized-discussion-on-the-changes-taking-place-in-the-medical-field/">थर्ड

एनुअल कांफ्रेंस “क्रिटिकोन” का आयोजन, चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर चर्चा

कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें: सिविल सर्जन

वहीं सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है. देश मे यह तेजी से फैल रहा है. ऐसे में एहतियात बरतना आवश्यक है. उन्होने घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील लोगो से की. सिविल सर्जन ने लोगों से कोरोना का वैक्सीन लगाने की अपील की और कहा कि कोरोना का वैक्सीन काफी कारगर है. जिन्होंने कोरोना वैक्सीन का दोनो डोज ले लिया है और समय पूरा हो गया है तो उन्हें बूस्टर डोज लगाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-alert-special-monitoring-will-be-done-for-people-coming-from-8-states/">कोरोना

अलर्ट: 8 राज्यों से आने वाले लोगों की होगी विशेष निगरानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही