Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सोलर पंप के लाभुकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Latehar: लातेहार जिला के महुआडाड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. स्वयंसेवी संस्था वन जीवन ग्रामीण विकास समिति व स्विच ऑन फाउंडेशन की ओर से सोलर पंप के लाभुकों के लिए शिविर लगाया गया. जिसमे वन जीवन ग्रामीण विकास समिति संस्था के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अफसाना खातून ने लाभुकों को सोलर पंप के रख-रखाव व सरकार द्वारा मिलने वाली छूट की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों को 95 प्रतिशत अनुदान पर सोलर वाटर पंप दिया जा रहा है. यह पर्यावरण के अनुकूल है. संस्था के निदेशक महेन्द्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल का उपयोग हो रहा है, वो जल्द ही समाप्त हो जायेंगे. ऐसे में सोलर एनर्जी ही काम आयेगी. सोलर वाटर पंप लगाने के लिए कम लागत की जरूरत होती है. ग्राम पुटरूंगी में सोलर पंप के 9 लाभुक 125 एकड़ में लगे आम बागवानी में सिंचाई कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-cm-hemant-soren-will-come-to-nanihal-by-road-not-by-helicopterchandil-cm-hemant-soren-will-come-to-nanihal-by-road-not-by-helicopter/">चांडिल

: हेलीकॉप्टर से नहीं, अब सड़क मार्ग से ननिहाल आएंगे सीएम हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही