Search

 
 
 

लातेहार : भीषण सड़क हादसे में हाइवा एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

 
Latehar: सोमवार की सुबह हुई एक भीषण सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास घटी. यहां दो हाइवा में सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. उसकी पहचान केरेडारी निवासी मो सोहेल अंसारी के रूप में की गयी है. जबकि दूसरा चालक मिथिलेश कुमार को बालुमाथ स्‍वास्‍थ्‍य केद्र में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक है. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/hiwa1.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1003017" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/hiwa1.jpg"

alt="fbdfb" width="600" height="400" /> जानकारी के अनुसार, दो हाइवा (जेएच 09 बीजी-2028) और (जेएच-2 बीपी-5359) की बरनी यादव पेट्रोल पंप के सामने सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें जेएच-09 बीजी 2028 संख्‍या की हाइवा चला रहे चालक मो. सोहेल की मौके पर ही मौत हो गयी. टक्‍कर इतनी भीषण थी कि दोनों हाइवा का अगले हिस्‍से के परखच्‍चे उड़ गये. मृत चालक का शव हाइवा में फंस गया. उसे जेसीबी मशीन के द्वारा निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर बारियातू थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर यातायात सेवा बहाल किया. बताया जाता है कि एक हाइवा पांडू से कोयला ले कर टोरी साइडिंग जा रहा था, जबकि दूसरा हाइवा टोरी साइडिंग से कोयला अनलोड कर केडी पांडू जा रहा था. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-ranchi-civil-court-proceedings-against-rahul-gandhi/">सुप्रीम

कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही