Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Latehar:  एनएच 75 पर मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिका में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पलामू के सतबरवा निवासी कन्हाई सिंह (23) व सेमरी, लातेहार के आशीष कुमार सिंह एक बाइक से मनिका थाना क्षेत्र के नयकाबांध से लातेहार के सेमरी ग्राम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. डिग्री कॉलेज मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना के एसआई गौतम कुमार व मिश्रा मांझी सामुदायिक केंद्र पहुंचे. उन्होंने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : गलती">https://lagatar.in/universitys-fault-students-are-suffering-ajsu/">गलती

विश्वविद्यालय की, भुगत रहे छात्र : आजसू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही