Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Latehar : सदर थाना के रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 साल के मोहन की सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के पास कोयला साइडिंग में बतौर मजूदर काम करता था. शनिवार की रात व अपने घर में खाना खाकर सोया था. रविवार की सुबह उसका शव बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 202/29 एवं 202/33 अप लाइन के बीच पाया गया. परिजनों ने बताया उसे अनिंद्रा की बीमारी थी. हो सकता है कि रात में वह नींद में घर से निकल कर रेलवे ट्रैक के पास चला गया हो और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी हो. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में लातेहार सदर थाना में एक यूडी कांड दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/investigating-agencies-jharkhand-are-not-able-to-complete-the-investigation-of-big-cases-on-time/">झारखंड

की जांच एजेंसियां तय समय पर नहीं कर पाती बड़े मामलों की जांच पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही