Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल

Advertisement
Advertisement
Latehar :   बारेसाढ़ वन क्षेत्र के रामसेली जंगल में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया है. भालू के हमले से पहाड़कोचा ग्राम निवासी मंगल सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों से डाला में टांगकर गारू रेफरल अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद वनपाल परमजीत तिवारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल के परिजनों को इलाज के लिए सात हजार सहायता राशि दी. वहीं रेंजर तरूण कुमार सिंह ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने की बात कही है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/five-lawyers-of-ranchi-civil-court-accused-of-assault-fir-in-kotwali-police-station/">रांची

सिविल कोर्ट के पांच वकीलों पर मारपीट का आरोप, कोतवाली थाना में FIR)

भालू के हमले से सिर व शरीर का अन्य हिस्से में लगी चोट 

घायल मंगल सिंह ने बताया कि वह मंगलवार सुबह गाय को खोजने रामसेली जंगल गया था. तभी एक भालू ने उसपर अचानक हमला कर दिया. भालू के साथ उसके बच्चे भी थे. वह काफी देर तक भालू से लड़ता रहा. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुचें. इसके बाद भालू वहां से भाग गया. भालू के हमले में उसके सिर व शरीर का अन्य हिस्सा लहुलुहान हो गया. इसे भी पढ़ें : नेशनल">https://lagatar.in/national-testing-agency-nta-cuet-for-admission-in-pg-from-next-session-jee-main-from-january-24/">नेशनल

टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) : अगले सत्र से पीजी में एडमिशन के लिए भी सीयूईटी, जेईई मेन 24 जनवरी से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही