Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बोटा के साथ एक लकड़ी तस्कर गिरफ्तार, 5 फरार

Advertisement
Advertisement
Barwadih, Latehar: बरवाडीह रेंजर अजय टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र से लकड़ी तस्करों के द्वारा अवैध लकड़ी का तस्करी किया जा रहा है. मिली गुप्त सूचना के आलोक में रेंजर अजय टोप्पो के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. गठित टीम के द्वारा वन क्षेत्र के पश्चिमी भाग के बियापानी स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान गठित टीम ने देखा कि जंगल की ओर से 6 तस्कर साइकल पर अवैध बीया का बोटा लेकर आ रहे हैं. इसी दौरान छापामारी टीम ने एक तस्कर अजय सिंह, पिता मुनेश्वर सिंह को एक देसी बंदूक (भरठूआ), 4 साइकिल और तीन पीस अवैध बीया का बोटा के साथ गिरफ्तार कर लिया और लातेहार जेल भेज दिया. वहीं इस संबंध में रेंजर अजय टोप्पो ने बताया कि कुल 6 लकड़ी तस्कर थे. जो वन कर्मियों को देख साइकिल छोड़ कर भागने लगे. जिसमें एक तस्कर अजय सिंह, पिता मुनेश्वर सिंह पकड़ा गया और पांच तस्कर जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले. इसे भी पढ़ें-जमीन">https://lagatar.in/dispute-over-land-increased-tower-built-on-the-main-gate-of-54-year-old-school-in-dumraun/">जमीन

को लेकर विवाद बढ़ा : डुमरौन में 54 साल पुराने स्कूल के मुख्य गेट पर बना दिया मीनार

तस्करों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

उन्होंने बताया कि भागने वालों में छवि सिंह, विजय सिंह, मनोज सिंह, निन्हा सिंह और गुलामन सिंह शामिल हैं जो सभी लोग छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत के चूटीखांड़ गांव के रहने वाले हैं. रेंजर ने कहा कि फरार लकड़ी तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया जायेगा. वहीं रेंजर द्वारा गठित छापामारी टीम में प्रभारी वनपाल मुकेश उरांव, रजनीश कुमार सिंह, समीर कच्छप, बिहारी यादव, बीरु सिंह समेत कई वनकर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-17">https://lagatar.in/show-cause-notice-to-animal-husbandry-agriculture-and-land-conservation-officers-of-17-districts/">17

जिलों के पशुपालन, कृषि और भूमि संरक्षण पदाधिकारी को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही