Search

 
 
 

लातेहार: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक गंभीर

 
Latehar: दर्दनाक सड़क हादसे में बुधवार को एक बाइक सवार युवक की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका प्राथमिक इलाज कर बाहर रेफर कर दिया गया. घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के घटी. यहां दो बाइक आपस में टकरा गयी. मृतक की पहचान रोहित उरांव (18), पिता संतोष उरांव, ग्राम मारंगलोइया, थाना बालूमाथ निवासी के रूप में की गयी है. गंभीर रूप से घायल युवक संजय गंझु (20), पिता बिगन गंझु, ग्राम झाबर, थाना बालूमाथ का रहने वाला है. बताया जाता है कि रोहित उरांव अपने घर से अपने नानी घर पचफेड़ी जा रहा था. जबकि संजय गंझु हेरहंज से बालूमाथ की ओर आ रहा था. पचफेड़ी के पास दोनों मोटरसाइकिल की सीधी टक्‍कर हो गयी.  इस टक्‍कर में रोहित उरांव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि संजय गंझु गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. बालूमाथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल संजय गंझु को बालुमाथ में प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया. बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसे भी पढ़ें – AIMPLB">https://lagatar.in/aimplb-warned-modi-government-about-waqf-amendment-bill-protest-at-jantar-mantar-on-17th/">AIMPLB

ने मोदी सरकार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर खबरदार किया, 17 को जंतर-मंतर पर धरना
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही