Search

 
 
 

लातेहार : सेंट्रल स्कूल में नामांकन के लिए निकली ऑनलाइन लॉटरी

 
Latehar: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन के लिए सोमवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गयी. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप ठाकुर, शिक्षक अविश कुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आशीष टैगोर मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रदीप ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में कक्षा एक के 32 सीटों के लिए कुल 245 आवेदन आये थे. इनमें शिक्षा के अधिकार कानून के तहत आठ छात्रों का कक्षा एक में नामांकन के लिए चयनित किया गया है. केंद्रीय सर्विसेस के बच्चों के नामांकन के लिए कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि सामान्य जाति 44, ओबीसी- सीएल के 15, ओबीसी-एनसीएल के 113, एससी के 32 व एसटी के छात्रों के नामांकन के लिए 41 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें लड़कों की संख्या 139 व लड़कियों की संख्या 106 है. उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों के अभिभावकों को मोबाइल पर सूचना दी जायेगी. इसके अलावा लिस्ट विद्यालय के सूचनापट्ट एवं आफिसियल वेबसाईट पर भी जारी की गयी है. मौके पर अभिभावक रौशन कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार व सुनील प्रसाद व संदीप कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हरिद्वार">https://lagatar.in/vedic-literature-poetry-recitation-competition-in-haridwar-ranchi-children-brought-glory-to-jharkhand/">हरिद्वार

में वैदिक साहित्य काव्यपाठ प्रतिस्पर्धा: रांची के बच्चों ने किया झारखंड का नाम रौशन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही