Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन के लिए ऑनलाइन बैठक आयोजित

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी क्रियान्नवयन में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गयी. नियोजन पदाधिकारी संतोष भगत ने बताया कि जिला लातेहार में 10 या उससे अधिक कर्मी वाले नियोजकों की कुल संख्या 66 है. इसमें से 31 नियोजकों ने जिला निबंधन कार्यालय में निबंधन करवा लिया है. इन निबंधित संस्थानों में 40,000 से कम वेतन पाने वाले 1697 कर्मी कार्यरत हैं. इसमें स्थानीय कार्यरत कर्मियों की संख्या 1310 है. इसे भी पढ़ें:रांची">https://lagatar.in/land-trader-shot-dead-in-tatisilwe-ranchi/">रांची

के टाटीसिलवे में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

स्थानीय उम्मीदवारों से भरनी होगी रिक्तियां- डीडीसी

निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के आलोक में नियोजकों से प्राप्त रिक्ति की संख्या 352 है. जिसमें से योग्यता के आधार पर चयन किए गए स्थानीय उम्मीदवारों की संख्या 47 है. उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी ने कहा कि उक्त अधिनियम के अन्तर्गत नियोजक की परिभाषा में आने वाले सभी कंपनियों, प्रतिष्ठानों, दुकानों को नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि नियोजकों को स्थानीय उम्मीदवारों से रिक्तियों को भरना होगा. जिले के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों के नियोजन को दृढ़तापूर्वक लागू करने हेतु संबंधित नियोजन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें:सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-nephew-shot-his-aunt-on-charges-of-witchcraft-admitted-to-tmh/">सरायकेला

: डायन बिसाही के आरोप में भतीजे ने चाची को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही