Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: मोंगर पंचायत में खुला आधार सेवा केंद्र

Latehar: सदर प्रखंड के मोंगर पंचायत सचिवालय में रविवार को आधार केंद्र खुला. इसका उद्घाटन मुखिया रमली देवी व पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने किया. पंसस पूजा कुमारी ने कहा कि आधार केंद्र के खुल जाने से आम लोगों को आधार संबंधित कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. पंचायत सचिवालय में ही आधार संबंधित सभी कार्य किये जायेंगे. संचालक शुभम कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार हर प्रकार की सेवा यहां ग्रामीणों को दी जायेगी. मौके पर समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद साहु, पिंटू कुमार रजक, वार्ड सदस्य गोपिंद्र उरांव, अजय कुमार प्रसाद, सुनीता देवी, ग्राम प्रधान नंदू बैठा, विनोद प्रसाद, उमानाथ सिंह, आलोक अकेला, अनिल प्रसाद व राहुल सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही