पुलिसकर्मी के हत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर थाना प्रभारी और SI सस्पेंड
क्या कहते हैं निवर्तमान उपाध्यक्ष
नगर पंचायत क्षेत्र के निवर्तमान उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने प्रारंभ से ही लातेहार में होल्डिंग टैक्स वसूलने का विरोध किया है. लातेहार एक मेसो क्षेत्र है और यहां किसी भी सूरत में किसी प्रकार कोई टैक्स नहीं वसूला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लातेहार में अन्य नगर पंचायत क्षेत्रों से तिगुना होल्डिंग टैक्स है. इसे कम किया जाना चाहिए. खास कर खाली पड़ी या जिस जमीन पर निर्माण कार्य नहीं किया गया है, उस जमीन पर होल्डिंग टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए.कंपनी के लोगों को नहीं जानकारी
नगर पंचायत कार्यालय में स्पेरो साफ्टेक कंपनी के कांउटर में प्रशिक्षित कर्मी के नहीं रहने के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कांउटर में प्रतिनियुक्त कर्मी के द्वारा नगर पंचायत के रैयतों को सही जानकारी नहीं दी जा रही है. जमीन का टैक्स सर्किल रेट आधार पर लिये जाने का प्रावधान किया गया है. इसके तहत सड़क के किनारे व दूरी पर, कृषि भूमि या जिस भूमि पर निर्माण कार्य नहीं किया गया है, उन जमीन का अलग-अलग होल्डिंग टैक्स वसूला जाना है. लेकिन कांउटर में तैनात कर्मी के द्वारा सभी तरह की भूमि का होल्डिंग टैक्स 61 रूपये प्रति डिसमिल बताया जा रहा है. इससे लोगों में संशय बना हुआ है और इसके खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं.क्या कहते हैं एजेंसी के प्रतिनिधि
एजेंसी स्पैरो के प्रतिनिधि आदित्य से इस संबंध में पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. उन्होंने बताया सर्किल रेट पर होल्डिंग टैक्स वसूलने का प्रावधान है. लोग झारखंड सरकार की वेबसाइट पर जाकर भी इसे देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fire-broke-out-in-three-buses-parked-at-the-bus-stand/">हजारीबाग: बस स्टैंड में खड़ी तीन बसों में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Leave a Comment