Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : नगर पंचायत समिति की बैठक में होल्डिंग टैक्स बढ़ाये जाने का विरोध

Latehar: नगर पंचाय समिति (बोर्ड) की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा व अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी का नगर पंचायत के पदधारी एवं पार्षदो ने विरोध किया. कहा कि मेसो क्षेत्र मे अन्य क्षेत्रों से तीन-चार गुणा होल्डिंग टैक्स वसूलना कहीं से न्यायसंगत नहीं है. यहा मेदिनीनगर से भी अधिक होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है. इसे भी पढ़ें:7">https://lagatar.in/girl-missing-since-7-years-dgp-said-in-the-high-court-will-monitor-the-case-himself-chaibasa-sp-also-appeared/">7

साल से लापता है बच्चीः HC में DGP ने कहा- खुद करेंगे मामले की मॉनिटरिंग, चाईबासा SP भी हुए हाजिर

काली सूची में डाली जाएगी कचरा उठाने वाली एजेंसी

शहरी जलापूर्ति योजना के फेज-टू के तहत कराये जा रहे कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति एवं जल संयोजन कार्य की समीक्षा की गयी. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाने वाली एजेंसी एमएलबीसीपीएल को काली सूची में डालने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह कंपनी 2018 से लातेहार मे है. लेकिन बीच में यह कंपनी यहां काम छोड़ कर भाग गयी थी. विगत दो वर्षों में इस कंपनी ने किसी भी पर्व त्याहोरो में काम नहीं किया. अब यह कंपनी यहां यूजर चार्ज वसूलने फिर से आ गयी है. पहले भी बोर्ड की बैठक मे उक्त कपंनी को काली सूची में डालने की प्रक्रिया की गयी थी लेकिन पूरी नहीं हो सकी. इसे भी पढ़ें:कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-awareness-campaign-street-play-organized-to-remove-superstition/">कोडरमा

: अंधविश्वास दूर करने के लिए जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक का आयोजन

हैंड ओवर नहीं लेने का निर्णय

औरंगा नदी तट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण करा रही एजेंसी के कार्यों पर समिति ने असंतोष प्रकट किया और इसे हैंड ओवर नहीं लेने की बात कही गई . इसके अलावा बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि विवेक, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, वार्ड पार्षद संतोष रंजन, जीतेंद्र पाठक, गुडि़या सिन्हा, प्रियंका कुमारी, विमला देवी, प्रमिला देवी, पिंकी देवी, बेबी देवी, संयुक्ता कुंवर, आशा देवी, मुश्तरी बीबी, इंद्रदेव उरांव, तरसीला कुजूर, सुनीता श्रीवास्तव व वीरेंद्र पासवान, कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार समेंत परिवहन व पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही