Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar:  शहर के राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के तत्वावधान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक संदीप सिंह ने स्वागत भाषण में योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रतिभागियों को उद्यम पंजीकरण एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तार से जानकारी दी. संदीप सिंह ने प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गये सवालों का भी जवाब दिया और इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया. ईओडीबी कुणाल शाहदेव ने झारखंड सरकार द्वारा उद्यमियों के विकास हेतु चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र">https://lagatar.in/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%9c-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4/">महाराष्ट्र

के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

एलडीएम राजीव कुमार मंदिलवार ने कई ऋण सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होने आवेदन की प्रक्रिया एवं सलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के टीपीओ डॉ विशाल कुमार शर्मा ने भी सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. कहा कि सरकार के द्वारा कई योजनायें चलायी जाती है लेकिन जानकारी के अभाव में उद्यमी उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. कार्यक्रम में 220 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-takes-out-public-protest-rally-in-topchanchi-to-protest-against-hemants-arrest-2-news-including/">धनबाद

: हेमंत की गिरफ्तारी विरोध में झामुमो ने तोपचांची में निकाली जनाक्रोश रैली समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही