Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : किसान वैज्ञानिक संवाद का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar : रविवार को महिला किसान दिवस के अवसर पर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत फार्मर साइंटिस्ट इंट्रक्शन कार्यकम का आयोजन संयुक्त जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, चिंयाकी डॉ. प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है. इसमें महिला किसान की भूमिका महत्त्वपूर्ण है. महिला किसान कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकती है. डीएओ अमृतेश कुमार सिंह ने विभागीय संचालित योजनाओं की जानकारी महिला किसानों को दी. कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने कृषि के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसान पूनम तिग्गा, रजीना परवीन, सुषमा कुंवर व श्वेता कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला परामर्शी बलबीर सिंह, सविता उरांव, सपना कुमारी, विनय कुमार तोमर समेत 60-70 महिला किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-afghanistan-made-a-big-upset-defeated-england-by-69-runs/">वर्ल्ड

कप : अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को 69 रनों से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही