Latehar: जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिले के सभी प्रखंडों मे विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाये गये और लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया. कई छात्राओं को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृदि्ध योजना का लाभ दिया गया. इसे भी पढ़ें:BREAKING">https://lagatar.in/breaking-governor-returns-1932-based-local-policy-bill/">BREAKING
: राज्यपाल ने लौटाया 1932 आधारित स्थानीय नीति विधयेक
का बजट सत्र 31 से, महंगाई, रोजगार, आर्थिक मुद्दों पर घमासान संभव, 30 को सर्वदलीय बैठक
: राज्यपाल ने लौटाया 1932 आधारित स्थानीय नीति विधयेक
कई योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण
इसके अलावा कई लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जॉब कार्ड, हरा राशन कार्ड, कृषि यंत्र, बीज, पेंशन स्वीकृति पत्र, दाखिल खारिज स्वीकृति पत्र आदि का भी लाभ प्रदान किया गया. दिव्यांगों के बीच ट्राइ साइकिल, स्टीक व श्रवण यंत्रों का भी वितरण किया गया. शिविर में परिसंपतियों का भी वितरण किया गया. मौके पर प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, अंचलाधिकारी रूद्र प्रताप व मुखिया सुनीता देवी आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें:संसद">https://lagatar.in/parliaments-budget-session-from-31st-inflation-employment-economic-issues-possible-all-party-meeting-on-30th/">संसदका बजट सत्र 31 से, महंगाई, रोजगार, आर्थिक मुद्दों पर घमासान संभव, 30 को सर्वदलीय बैठक
Leave a Comment