Search

 
 
 

लातेहार : विश्व शांति यज्ञ का आयोजन

 
यज्ञ संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन आवश्यक : शाहदेव Latehar: शहर के जलता ग्राम स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिवार के तत्वावधान में विश्व शांति यज्ञ की श्रृंखला के तहत प्राचीन काली मंदिर के नजदीक दुर्गा मंडप में वैदिक हवन और विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया. इस वैदिक हवन एवं विश्व शांति यज्ञ में बतौर यजमान अधिवक्ता संजय कुमार व समाजसेवी सह शिक्षक लाल आशीष नाथ शाहदेव ने भाग लिया. मौके पर अधिवक्ता संतोष रंजन, व्यवसायी राजीव गुप्ता व संदीप गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे. विद्यालय के संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा के सानिध्य में विद्यालय के बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार हवन प्रारंभ किया. बच्चों ने आर्य समाज के भजनों को प्रस्तुत कर लोगों में भक्ति भाव का संचार किया. मौके पर श्री शाहदेव ने कहा कि डीएवी विद्यालय परिवार का यह विश्व शांति यज्ञ श्रृंखला का शुभारंभ एक सराहनीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि यज्ञ संस्कृति एवं संस्कार का संरक्षण व संवर्धन आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विश्व शांति यज्ञ का उद्देश्य बहुत वृहद एवं विस्तारित है. वहीं अधिवक्ता संजय कुमार ने कहा कि शहर व समाज में इस तरह का आयोजन करना डीएवी विद्यालय परिवार का एक सकारात्मक पहल है. राजीव गुप्ता उर्फ कुकु ने कहा कि डीएवी विद्यालय का यह ````विश्व शांति यज्ञ श्रृंखला समाज में मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं कई अभिभावक आगंतुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जयंत">https://lagatar.in/jayant-said-there-is-a-glimpse-of-charan-singhs-thoughts-in-the-working-style-of-modi-government-there-was-a-spat-between-kharge-and-the-chairman/">जयंत

ने कहा, मोदी सरकार की कार्यशैली में चरण सिंह के विचारों की झलक, खड़गे-सभापति में हुई नोक झोंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही