Search

लातेहार : गंगा दशहरा पर अखंड कीर्तन का आयोजन

Latehar : सदर प्रखंड के होटवाग ग्राम के औरंगा तट पर स्थित महादेव शिव मंदिर में गंगा दशहरा के मौके पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इससे पहले मंदिर के संस्थापक राजधानी यादव व उनकी पत्नी सुंदरकली देवी, विनोद यादव व ललिता देवी बतौर यजमान पूजा-अर्चना की. वैदिक मंत्रोचारण पुरोहित प्रवेश पांडेय ने किया. अखंड कीर्तन में सदर प्रखंड के पकरार टेमकी ग्राम की टीम अयोध्या यादव एवं परसही से अवध पासवान के नेतृत्व में आई कीर्तन मंडली ने अखंड कीर्तन किया. मौके पर अशोक कुमार महलका, भुनेश्वर प्रसाद साहू, बम शंकर सिंह व्यास और विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव समेत कई लोग उपस्थित थे. अखंड कीर्तन के बाद पूर्णाहुति की गई और भंडारा का आयोजन किया गया. इस आयोजन में रामसेवक यादव, ठाकुर यादव, बलदेव यादव, प्रभु यादव, रामाशीष यादव, दामोदर यादव, रामदेव यादव, लल्लन लोहरा, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, शिवकुमार राम, मुरारी सिंह, रामेश्वर सिंह, धर्मदेव लोहरा, सत्येंद्र यादव, नेपाल यादव व हुकुमदेव यादव आदि सक्रिय रहे. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//