Search

 
 
 

लातेहार : बीएस कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

 
Latehar :  शहर के बानपुर इलाके में स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ब्लड बैंक लातेहार के द्वारा आयेाजित इस शिविर में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के नौ स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया. इनमें संदीप राम, देवचंद उरांव, बालेश्वर प्रसाद, पवन कुमार, सोनू टीका, सुनील उरांव, रोहित, पिंटू कुमार व गणेश कुमार यादव का नाम शामिल है. इससे पहले एनएसएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने स्वयंसेवकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान माना जाता है. आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है. मौके पर प्रभारी प्राचार्य शत्रुघ्न मेहता, शिवकुमार तिवारी, रेनू कुमारी, कृष्ण मोहन लाल राणा, नरेश कुमार पांडे, हरि प्रसाद सिंह व सुरेश प्रसाद समेंत महाविद्यालय के कई व्याख्याता व शिक्षकोत्त्तर कर्मचारी उपिस्थत थे. रक्त संग्रह ब्लड बैंक, लातेहार के तकनीकि सहायक विनय कुमार सिंह के द्वारा किया गया. उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-injured-after-tempo-overturned-in-a-bang/">जमशेदपुर

: ठनठनी में टेंपो पलटने से दो घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही