Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Latehar :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है. इसी क्रम में रविवार को सदर प्रखंड के नावागढ़ पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने किया. शिविर का शुभारंभ मीनाक्षी नेत्रालय रांची के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से स्थानीय लोगों को बहुत लाभ मिलता है. उन्होंने लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित शारीरिक कार्य करने एवं पोषाहार पर ध्यान देने की बात कही. उन्होंने खास कर आंखों की देखभाल करने एवं समस्या होने पर नेत्र रोग चिकित्सक से चिकित्सीय परामर्श लेने की सलाह दी. भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आगामी दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा. इसके तहत शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा. शिविर में मीनाक्षी नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञों के द्वारा आधुनकि उपकरणों ने लोगों की नेत्र जांच की गयी. मौके पर डॉ. विवेक मिश्रा,डॉ विकास, झारखंड हेल्थ मिशन ट्रस्ट के निदेशक रविन्द्र राय, नावागढ़ पंचायत के मुखिया प्रवेश उरांव, राजधानी यादव, ध्रव कुमार पांडेय, रामदेव सिंह, राजीव रंजन पांडेय, सांसद प्रतिनिधि वंशी यादव, हरिओम प्रसाद, प्रखंड उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मनोज प्रसाद, अवधेश चन्द्रवंशी, आशा देवी, शीला देवी, मंजू देवी, रेणु देवी व दिलीप प्रसाद समेत कई लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–पलभर">https://lagatar.in/journey-of-laughter-and-happiness-started-with-shabad-kirtan-turned-into-death-and-mourning-in-a-moment/">पलभर

में मौत और मातम में बदल गया शबद-कीर्तन से शुरू हुआ हंसी-खुशी का सफर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही