Search

 
 
 

लातेहार : गर्ल्‍स हाई स्‍कूल में विधिक जागरुकता शिविर

 
Latehar : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लातेहार के बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में व‍िधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय बतौर मुख्य अतिथि शाम‍िल हुई. शिविर को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि आज के दौर में लड़कियां लड़कों से किसी भी मायने में पीछे नहीं है. आज शिक्षा, स्वास्थ्य व मीडिया समेत अन्य कई क्षेत्रों में लड़कियां अपना परचम लहरा रही है. बावजूद इसके समाज में लड़कियों को कई तरह की रूढ़िवादी विचारधारा से गुजरना पड़ता है. इसी कारण प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. यह दिन लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और लड़कियों के सशक्तिकरण व अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक व न्यायालय कर्मी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही