Search

 
 
 

लातेहार : मलेरिया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, आदिम जनजातियों के बीच बांटी गईं दवाईयां

 
Latehar : बरसात के दिनों में मलेरिया के फैलने की संभावना बनी रहती है. इन दिनों जलजमाव के कारण मच्छर अधिक पनपते हैं, जिसके काटने से लोग बिमार हो जाते है. स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर सजग है. इसी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नंदकुमार पांडेय के निर्देश पर कामता पंचायत के ग्राम चटुआग के परहिया टोला अखरा में मलेरिया जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में स्वास्थ्य टीम में शामिल एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार, एमटीएस कृष्णकांत कुमार, एएनएम ज्योति लकड़ा ने आरडीकिट के द्वारा 27 लोगों का मलेरिया जांच किया गया जिनमें सभी नेगेटिव पाए गए. सभी को मलेरिया से बचाव के लिए दर्द और बुखार की दवा दी गई. सर्दी बुखार होने पर अस्पताल में तत्काल चेकअप कराने की भी स्वास्थ्य कर्मियों ने सलाह दी.  इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-trailer-hit-cycle-and-bike-rider-one-serious/">आदित्यपुर

: साइकिल व बाइक सवार को ट्रेलर ने मारा धक्का, एक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही