Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : संत रविदास की जयंती पर नाटक का मंचन, बच्चों ने भजन भी प्रस्तुत किया

Latehar : शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संत रविदास जयंती पर नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी, जयंती प्रमुख फूलचंद सिंह और वरिष्ठ आचार्य राधेश्याम मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आचार्या रेनू गुप्ता के निर्देशन पर मन चंगा तो कठौती में गंगा लघु नाटक का मंचन किया. क्लास 6 के आयुषकांत ने संत रविदास, क्लास 7 के हर्ष कुमार ने पंडित और क्लास 9 की मुस्कान कुमारी ने मीराबाई की भूमिका अदा कर खूब वाह वाही लूटी. कार्यक्रम में क्लास 9 की नेहा कुमारी और अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से `बहारों फूल बरसाओ मेरे गुरुदेव आये हैं` और `सतगुरु से मिलने का सत्संग ही बहाना है` भजन प्रस्तुत कर किया. (पढ़ें, 1000">https://lagatar.in/1000-crore-illegal-mining-case-ed-will-send-summons-to-sahibganj-sp/">1000

करोड़ अवैध खनन मामला : साहिबगंज एसपी को ईडी भेजेगी समन)

बचपन से ही प्रभु की सुमिरन और भक्ति में लीन रहते थे संत रविदास

प्रधानाचार्य चौधरी कहा कि संत रविदास बचपन से ही प्रभु की सुमिरन और भक्ति में लीन रहते थे. उनकी प्रतिभा देखकर स्वामी रामानंद ने उन्हें अपना शिष्य बनाया था. संत रविदास ने समाज में व्याप्त लोभ, दुख, दरिद्रता, अस्पृश्यता को समाप्त करने का प्रयास किया. जयंती प्रमुख फुलचंद सिंह ने संत शिरोमणि रविदास द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों और वर्ग विहीन समाज की परिकल्पना को समझाने का प्रयास किया. आलोक पांडेय ने संत तुलसीदास की दोहा कर्म प्रधान विश्व करि राखा, जो जस करही सो तस फल चाखा के मर्म को छात्रों को बताया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपिस्थत रहीं. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/first-ndrf-team-from-india-leaves-for-turkey-relief-material-also-sent/">भारत

से NDRF की पहली टीम तुर्की के लिए रवाना, राहत सामग्री भी भेजी गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही