Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, हुनर विकसित करने पर जोर

Latehar: श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में मनिका प्रखंड के सिंजो पंचायत सचिवालय में कौशल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, श्रम अधीक्षक सह कौशल पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी व अन्य जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जुड़ने की आवश्यकता है. युवक व युवतियां प्रशिक्षण का लाभ लेकर स्वावलंबी हो सकती है. उन्होंने विभाग को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बनाने की बात कही. इसे भी पढ़ें :राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2016-yogendra-saos-petition-dismissed-hc-said-no-need-for-cbi-inquiry/">राज्यसभा

चुनाव 2016: योगेंद्र साव की याचिका खारिज, HC ने कहा- CBI जांच की जरूरत नहीं

10 प्रशिक्षणार्थियों को मिला ऑफर लेटर

कार्यक्रम के दौरान एयरोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने मनिका के 10 प्रशिक्षणार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन विभाग के रंजीत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन एमजीएनएफ लातेहार मृदुला कुमारी ने किया. कार्यक्रम में गुरुकुल पैन आईआईटी मनिका एवं एरोसॉफ्ट हेल्थ केयर लिमिटेड का स्टॉल लगाया गया. मौके पर विजय सिंह, शिव कुमार रवि, दिवाकर सिंह समेंत कई श्रमिक मित्र व अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-murder-accused-gets-life-sentence/">चाईबासा

: हत्या के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही