Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बीडीएम ट्रेन का परिचालन नहीं होने से लोगों में आक्रोश, गोलबंद हो रहे लोग

Latehar : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड की लाइफलाइन मानी जानी वाली बीडीएम पैंसेजर ट्रेन (03359 व 03360) का परिचालन नहीं होने से लोगों में खासा आक्रोश है. यह आक्रोश कभी भी रेलवे विभाग पर फूट सकता है. इसके लिए लोग गोलबंद हो रहे हैं. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आजाद खान ने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव लातेहार में करने की मांग को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जा चुका है. इसके बावजूद इन ट्रेनों का लातेहार में ठहराव नहीं हो पा रहा है. (पढ़ें, मेट">https://lagatar.in/alia-bhatt-returns-to-mumbai-after-attending-the-met-gala-event-happiness-seen-on-her-face/">मेट

गाला इवेंट में शामिल होने के बाद मुंबई लौटी आलिया भट्ट, चेहरे पर दिखी खुशी)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-9-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कोरोना काल के बाद कई ट्रेनों का परिचालन बंद हुआ

यात्री वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल में भी यह ट्रेन बंद कर दी थी. बाद में इस ट्रेन को चालू किया गया. लेकिन फिर से इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया. दूसरी ओर लातेहार रेलवे स्टेशन में कोरोना काल से पूर्व संतरागाछी एक्स्प्रेस (18009 - 18010), रांची-वाराणसी इंटरसिटि एक्स्प्रेस (18611-18612), कोलकाता अहमदाबाद (19607- 19608) व कोलकाता मदार एक्सप्रेस (19414-19413) ट्रेन का लातेहार रेलवे स्टेशन में ठहराव था. लेकिन कोरोना संक्रमण काल के बाद जब ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तो इन ट्रेनों का ठहराव लातेहार में बंद कर दिया गया. इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-politics-intensified-regarding-dhirendra-krishna-shastri-bjp-opposes-education-ministers-statement/">पटना:

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर तेज हुई राजनीति, शिक्षा मंत्री के बयान का BJP ने किया विरोध

बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से यात्रियों को होती है काफी सुविधा

बता दें कि विगत कई माह से इस रेलखंड में बीडीएम पैसेंजर ट्रेन का परिचालन ठप है. इस कारण ना सिर्फ लातेहार बल्कि रामगढ़ व गढ़वा जिले के लोग भी खासे परेशान हैं. यह ट्रेन बरकाकाना से खुलकर वाराणसी तक जाती है. पैसेंजर ट्रेन की मदद से कई जगहों पर पहुंचना सुलभ होता है. अन्य ट्रेनों से किराया कम होने के कारण ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक है. इसलिए बीडीएम पैसेंजर ट्रेन यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होती है. लेकिन अचानक इस ट्रेन का परिचालन बंद कर देने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/complaints-of-street-vendors-of-jharkhand-will-be-resolved-committee-formed-for-the-first-time/">झारखंड

के फुटपाथ विक्रेताओं की शिकायतों का होगा निपटारा, पहली बार हुआ समिति का गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही