Search

लातेहार : संत जेवियर्स कॉलेज में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

Mahuadand, Latehar: संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र व छात्राओं व व्याख्याताओं के द्वारा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत महुआडांड़ के हामी गांव के स्त्रोनत उच्च विद्यालय के छात्रों से संपर्क स्थापित किया गया. इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण समाज तक पहुंचने तथा लोगों और उनके बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है. एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में आउटरीच गतिविधियों का एक प्रमुख घटक शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाना है. आउटरीच कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रों को समाज और समुदाय के भीतर उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं. यह सॉफ्ट स्किल, नेतृत्व कौशल और टीम-निर्माण कौशल जैसे विभिन्न कौशल के विकास के माध्यम से शिक्षा के नागरिकता प्रशिक्षण लक्ष्य को भी पूरा करता है. मौके पर बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्प्रेरित करने के लिए उनके बीच कॉपी, पेंसिल व कलम आदि का वितरण किया गया. गांव की कुछ महिलाओं को टब तथा साबुन भी दिये गये. उन्हें शिक्षा व पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-congress-made-him-the-candidate-who-was-rejected-by-the-public-4-times-nishikant/">गोड्डा

: जनता ने जिसे 4 बार नकारा, कांग्रेस ने उसे बनाया उम्मीदवार- निशिकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp