Search

 
 
 

लातेहार : खुला धान क्रय केंद्र, सरकार दे रही अच्छी कीमत

 
Latehar: जिले में धान क्रय शुरू कर दिया गया है. इससे पहले तीन धान क्रय केंद्र खोले गये थे. शुक्रवार को जिले मे चार लैंपसों में धान का क्रय शुरू किया गया है. सदर प्रखंड के पोचरा लैंपस भवन में शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने धान क्रय केंद्र का फीता काट कर उदघाटन किया. मौके पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा मुख्य रूप से मौजूद थीं. विधायक प्रतिनिधि ने किसानों से धान क्रय केंद्र में ही अपना धान बेचने की अपील की. उन्होने कहा कि बाजार में औने पौने दामों पर धान बेचने से किसानों को नुकसान होता है. सरकार धान क्रय केंद्रों मे बाजार से दुगने कीमत पर किसानों का धान क्रय कर रही है. डीएसओ रश्मि लकड़ा ने कहा कि धान क्रय में किसी प्रकार की बिचौलियागिरी नहीं चलेगी. उन्होने निबंधित किसानों का ही धान क्रय करने का निर्देश दिया और कहा कि बाजार के भंडारी आदि का धान क्रय नहीं किया जाना चाहिए. जबकि मननचोटाग लैपस में भी धान क्रय केंद्र का उदघाटन लातेहार विधायक प्रतिनधि प्रभात कुमार व मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने फीता काट कर किया. इसके अलावा सलैया व छिपादोहर में धान क्रय केंद्र खोला गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आफताब आलम, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो, पोचरा लैंपस के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, चंदन कुमार, पोचरा मुखिया रामजी सिंह, नरेश प्रसाद, अखिलेश प्रजापति, लाल शंभू प्रसाद नाथ शाहदेव व बृजमोहन राम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehars-badri-prasad-will-be-honored-in-cambodia/">लातेहार

के बद्री प्रसाद कंबोडिया में होंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही