Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता 23 जनवरी को

Latehar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत केद्रीय विद्यालय, लातेहार में 23 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने दी. उन्होने बताया कि प्रतियोगिता पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगिता में पलामू प्रमंडल के एक सौ प्रतिभागी भाग लेंगे. इनमें केद्रीय विद्यालय लातेहार, जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार, मेदिनीनगर, ग्रीनफील्ड एकेडमी चंदवा, उच्च विद्यालय उदयपुरा, लातेहार, पांडेयपुरा, कोने, धनकारा, पोचरा, जलता, नावागढ़, मनिका, चंदवा, मुरूप और बालिका उच्च विद्यालय लातेहार की कुल 70 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sunken-land-again-in-kapasara-colliery-fear-of-getting-buried-in-half-a-dozen-people/">धनबाद

: कापासारा कोलियरी में फिर धंसी जमीन, आधा दर्जन लोगों के दबने की अशंका

पूरे देश में 5 हजार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

प्राचार्या देवनिसिया तिर्की ने बताया कि प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों को पेपर, कलर, ब्रश व प्रमाण पत्र विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे उन्होंने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत देश के पांच सौ केंद्रीय विद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी और इसमें पांच हजार प्रतिभागी बच्चे भाग लेंगे उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से एक घंटा पहले विद्यालय में रिर्पोट करने की अपील प्रतिभागियों से की है. इसे भी पढ़ें:पिकनिक">https://lagatar.in/death-shivam-a-young-man-who-went-on-a-picnic-father-alleges-that-friends-pushed-him-to-death/">पिकनिक

गए युवक शिवम की मौत, पिता का आरोप – दोस्तों ने कर दी फॉल से धकेल कर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही