Search

 
 
 

लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर में पलामू विभाग टोली की हुई बैठक

 
Latehar: लातेहार जिला के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में पलामू विभाग निरीक्षक नीरज कुमार लाल की अध्यक्षता में विभाग टोली की बैठक आयोजित की गयी. जिसमे चालू सत्र की योजनाओं का निर्माण व क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. इसके अलावा विभाग के विषय प्रमुखों का चयन किया गया. साथ ही नयी नियमावली पर चर्चा व आने वाले दिनों में किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. वनांचल शिक्षा समिति झारखंड के पूर्व प्रदेश सचिव रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में खुद को अपडेट कर समस्याओं का विकल्प खुद ढूंढना होगा. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक स्तर को ठीक कर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है.

ये रहे मौजूद

बैठक में मेदिनीनगर विद्यालय के सचिव राजीव रंजन, वंशीधर संकुल के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक, जपला संकुल के प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे, मेदिनीनगर संकुल के प्रधानाचार्य रमेश सिंह, लातेहार संकुल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ghatshila-post-office-running-on-god-for-one-month/">घाटशिला

: एक महीने से भगवान भरोसे चल रहा घाटशिला पोस्ट ऑफिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही