Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : लूटपाट से बची पलामू एक्सप्रेस, दो महिला समेत 15 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Advertisement
Advertisement

सभी अपराधी बरवाडीह-बरकाखाना रेलवे स्टेशन में चलने वाली पलामू एक्स. में लूटपाट की योजना बना रहे थे

  • सितंबर माह में जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई थी लूटपाट
  • जनवरी में सांसद प्रतिनिधि विनित से की थी लूटपाट
Ashish Tagore Latehar : पुलिस ने सड़क व रेलमार्ग में लूटपाट करने वाले एक गिरोह का सफाया कर दिया है. सात फरवरी की रात पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापामारी कर दस अपराधियों को गिरफ़्तार किया है. ये सभी बरवाडीह-बरकाकाना रेलवे स्टेशन में चलने वाली पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे थे. इन्हें लातेहार रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में तूपू जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया. इनकी निशानदेही पर पांच अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें दो महिला भी शामिल है. लूटेरों के पास से तीन देसी पिस्टल व दो देशी कारबाइन समेत कई हथियार व कारतूस बरामद किये गये हैं. इसके अलावा लूटे गये सोने व चांदी के जेवर, 49 हजार रुपये नगद तथा दो बोलेरो व आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई है. इसी गिरोह ने बीते 23 सितंबर की रात बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की थी. इसके अलावा 22 जनवरी की रात सासंद प्रतिनिधि विनित मधुकर से लूटपाट की थी. पुलिस ने मधुकर से लूटी गयी जैकेट को भी बरामद कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इस आशय की जानकारी पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. एसपी ने बताया कि उन्हें सात फरवरी की रात तकरीबन 07:20 बजे सूचना मिली कि लातेहार रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में तूपू ग्राम जाने वाली सड़क में एक पुटुस की झाड़ीनुमा निर्जन स्थान में करीब 14-15 आपराधिक प्रवृति के लोग एकत्रित हुए हैं. सूचना की सत्यापन के बाद एक टीम बनाकर रात में ही छापेमारी की गयी. पुलिस को देखते ही वे लोग भागने लगे. लेकिन पुलिस ने खदेड़ को दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे देर रात इस रेलखंड से गुजरने वाली पलामू एक्स्प्रेस ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे थे. इस प्रकार पुलिस की तत्परता से पलामू एक्सप्रेस ट्रेन लूटने से बच गयी. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर अन्य पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इन पर लातेहार, पलामू व बरकाकाना रेल थाना में कुल नौ मामले दर्ज हैं.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में अख्तर अंसारी (जोबांग, लोहरदगा), रंजीत शर्मा (जुंगूर, मनिका), सिकंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह व अजीत कुमार सिंह ( तीनों बारियातू जागीर, लातेहार), कुंदन प्रसाद गुप्ता (अंधारबाग, पलामू), पंकज कुमार सोनी (शिवपुरी, लातेहार), मनीष कुमार पासवान (सारजा, पोलपोल, पलामू), अजय राम (सिंदुरिया, सतबरवा), अभय पासवान ( भोगू, लहलहे, पलामू), अनिल कुमार सोनी (माईल मटलौंग, मनिका), राजेश कुमार सोनी (पाटन, पलामू), फुलटेस कुमार (नावागढ़, लातेहार), जिया बेगम (आबादगंज, पलामू) और वीणा कुमारी (बिनगढ़ा, लातेहार) का नाम शामिल है.

गिरफ्तारी अभियान में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल

इस अभियान में प्रशिक्षु आइपीएस ललीत मीणा, एसडीपीओ अरविंद कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि शुभम कुमार, श्रीनिवास कुमार सिंह, भानू प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, नीतीश कुमार, फगुनी पासवान, रंजीत राम, दिवाकर धोबी, मो. शाहरूख, गौरव सिंह, राज रौशन सिन्हा, रोहित कुमार महतो, देवानंद कुमार, गौतम कुमार, दीपक नारायण सिंह, कुंदन कुमार, दिलीप कुमार दास, लालेश्वर पासवान, धमेंद्र सिंह सरदार, प्रदीप कुमार राय, राजकुमार तिग्गा, विश्वजीत तिवारी, सअनि कुबेर प्रसाद देव, वीरेंद्र कुमार व राकेश निर्मल बेग समेत लातेहार जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही