Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पंचायत समिति की बैठक,विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर समेत 2 खबरें

Balumath (Latehar): प्रखंड प्रमुख ममता देवी की अध्यक्षता मे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व के बैठक में लिए गये निर्णय व अनुपालन की समीक्षा की गयी. प्रखंड प्रमुख में प्रखंड क्षेत्र में चलायी जा रही योजनाओं की विभागवार समीक्षा की. स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व स्वच्छता, मनरेगा तथा पीएम आवास योजनाओं की समीक्षा की गयी. कार्य की धीमी गति पर प्रखंड प्रमुख में नाराजगी जाहिर की. उन्होने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने एवं अपनी कार्यशैली सुधारने की बात कही. इसे भी पढ़ें :अनुश्रवण">https://lagatar.in/monitoring-team-took-stock-of-the-schemes-in-panchayats-of-kerdari-including-3-news/">अनुश्रवण

दल ने केरेडारी पंचायतों में योजनाओं का लिया जायजा समेत 3 खबरें

कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

बैठक में जिन विभागों के प्रतिनिधि उपिस्थत नहीं हुए उन विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, चिकित्सा प्रभारी सुरेश राम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रेमलता, अंचल निरीक्षक मुनेश्वर उरांव, जीपीएस गोपाल नाथ सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुजफ्फर हुसैन, प्रधानमंत्री आवास समन्वयक प्रखंड आशीष कुमार, जेएसपीएल प्रखंड समन्वयक आलोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार, ममता देवी, डॉ रजिया सुल्तान व ईश्वरी राम समेंत कई अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपिस्थत थे. दूसरी खबर

वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

Latehar:  जिले मे बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसपी अंजनी अंजन निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. महुआडांड़ थाना क्षेत्र में भी पुअनि संजय रतन के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट व वाहनो के कागजों की जांच की गयी. ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर से शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की जांच की गयी. बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों का वाहन कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी और चालान के लिए मोबाइल नंबर एवं गाड़ी नंबर दर्ज किया गया. चेकिंग के दौरान अधिकतर वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाया. पुअनि संजय रतन ने बताया कि वाहन चेकिंग जैसे ही कम होता है चालक लापरवाही बरतना शुरू कर देते हैं. जुर्माना से हो सकता है कुछ सुधार हो इसलिए यह कदम उठाना जरूरी था. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-murder-accused-arrested-and-sent-to-jail/">साहिबगंज

: हत्याकांड के आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही