Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पंचायत समिति की बैठक, सुखाड़, रिश्वत, पेयजल, आंगनबाड़ी समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा

Latehar : पंचायत समिति की बैठक प्रखंड परिसर में प्रमुख मनीषा उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में पंचायत समिति सचिव सह बीडीओ विजय कुमार, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा भी शामिल थे. कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बैठक में सुखाड़, कामता हल्का के राजस्व कर्मचारी के मनमानी, रिश्वत लेने के बाद भी काम नहीं करने, आवास पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, शहर जलापूर्ति योजना समेत कई मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाया. इसे भी पढ़ें- मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-four-serious-two-got-minor-injuries-in-the-collision-of-two-bikes-near-mathuraposh-mor/">मनोहरपुर

: मथुरापोष मोड़ समीप दो बाइक की टक्कर में चार गंभीर, दो को हल्की चोट लगी

लॉटरी से तीन पंचायत समिति सदस्यों का चयन

बैठक में एक साल के लिए लॉटरी से तीन पंचायत समिति सदस्यों का चयन किया गया जिनमें जमीरा पंचायत के मुखिया दुर्गावती देवी, बोदा पंचायत मुखिया ललीता देवी, चंदवा पूर्वी मुखिया रंजीत उरांव शामिल हैं, ये एक साल तक पंचायत समिति की बैठक में भाग ले सकेंगे, दुसरे साल तीन मुखिया को पुनः चयन किया जाएगा, बैठक में कामता पंसस अयुब खान, नीलम देवी चंदवा पश्चिमी, मनीता देवी, अनीता देवी, लिलामनी कुमारी, लाछो देवी, लीलावती देवी, अनुरोध कुजूर, सुनीता देवी, बलकू मुंडा, रिंकी उरांव, बुधन गंझू समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-alok-priyadarshi-a-resident-of-pathak-mohalla-went-missing-police-engaged-in-search/">गढ़वा

: पाठक मुहल्ला निवासी आलोक प्रियदर्शी हुए लापता, तलाश में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही