Search

 
 
 

लातेहार : पंचायत सचिव पर अबुआ आवास में गड़बड़ी करने का आरोप

 
Latehar: बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना. प्रखंड के खुरा पंचायत के खुशबू देवी, उषा देवी,धनेसरी देवी, प्रेमा देवी, झानो देवी, राहुल कुमार, कोशिका देवी, संध्या कुमारी, विनोद राम,अजीत कुमार व माली देवी समेत कई ग्रामीणों ने आवेदन देकर खुरा पंचायत के पंचायत सचिव पर फर्जी ग्रामसभा कर अबुआ आवास योजना के लाभुकों की सूची तैयार करने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सेवक संजीव कुमार द्वारा फर्जी ग्राम सभा कर वैसे लोगों के नामों का चयन किया गया है जिन्हें पहले से प्रधानमंत्री आवास मिल चुका है.जो लोग वास्तव मे अबुआ आवास के हकदार हैं, उनका नाम सूची से हटा दिया गया है. तत्कालीन बीडीओ राकेश सहाय से इसकी शिकायत की गयी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पायी. बीडीओ ने रेशमा रेखा मिंज ने आवास योजना के को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-film-producer-prakash-jha-gets-relief-from-high-court/">रांची

: हाइकोर्ट से फिल्म प्रोड्यूशर प्रकाश झा को मिली राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही