Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भंडारा के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न, उमड़े श्रद्धालु

Latehar:  शहर के रेलवे स्टेशन रोड राजहार मोड़ के पास स्थित शिव पार्वती सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव मंगलवार को भंडारा के साथ संपन्न हो गया. भंडारा में लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. इससे पहले पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में हवन व पूर्णाहुति की गयी. मौके पर बतौर यजमान मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामू साव मौजूद थे. नौ कन्या पूजन के बाद भंडारा शुरू किया गया. बूंदाबांदी के बीच भी श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच रहे थे. अध्यक्ष शौंडिक ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम गत 17 मार्च को कलश यात्रा से प्रारंभ हुई थी. 18 मार्च को वेदी पूजन एवं पाठ किया गया. उन्होंने तन मन व धन से सहयोग करने के लिए नगर वासियों को धन्यवाद दिया. कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद (आरपीडी) ने कहा कि इस आयोजन में नगर वासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिलता है. उन्होंने कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी आयोजन सफल नहीं हो पाता है. इसे भी पढ़ें-ईवीएम">https://lagatar.in/election-officials-should-study-evms-closely-dc/">ईवीएम

का बारीकी से अध्ययन करें निर्वाचन पदाधिकारी : डीसी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/karykram-me-adhyksh-w-anay-_910-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन्होंने निभाई प्रमुख भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में गोविंद प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, मुरारी प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, नंदलाल प्रसाद, रामदेव प्रसाद, राहुल प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, , खुशी साव, विश्वजीत प्रसाद, सुनील प्रसाद, अमीत कुमार, चिंटू कुमार, भोला प्रजापति, कृष्णा पासवान आदि का सराहनीय योगदान रहा. वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-both-accused-found-guilty-of-burning-a-minor-student-to-death-decision-on-punishment-on-28/">दुमका

: नाबालिग छात्रा को जलाकर मार देने के दोनों आरोपी दोषी करार, 28 को सजा पर फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही