Search

 
 
 

लातेहार : मनाया गया अभिभावक दिवस, रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

 
Balumath (Latehar): जोगियाडीह स्थित संत जूली मध्य विद्यालय में सोमवार को अभिभावक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर बीडीओ राजश्री बाखला ने कहा कि इस विद्यालय में दूर-दराज क्षेत्रों के गरीब बच्चों को आवासीय शिक्षा देने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है. यह सराहनीय है. उन्होंने छात्र व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इससे पहले विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने अपने गीत व नृत्य के माध्यम से झारखंड के गौरवशाली संस्कृति को प्रस्तुत किया. वहीं ऐतिहासिक कलिंग की घटना पर आधारित नाटक सम्राट अशोक की जीवंत प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मोहित कर दिया. मौके पर प्राचार्य रूबी बानो समेंत कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-burnt-the-effigy-of-the-prime-minister-said-sisodia-was-implicated-the-public-will-teach-a-lesson/">आम

आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, कहा- सिसोदिया को फंसाया, जनता सिखायेगी सबक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही