Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : माओवादी बंदी का आंशिक असर

Latehar: माओवादियों की 14 व 15 अप्रैल को आहुत दो दिवसीय बंदी के पहले दिन लातेहार जिला में आंशिक असर देखा गया. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर यात्री बसों का परिचालन सामान्य देखा गया. लातेहार जिला मुख्यालय में दुकानें अन्य दिनों की तरह खुले रहे. लेकिन महुआडांड़ बस स्टैंड से किसी भी यात्री बस का परिचालन नहीं हुआ. महुआडांड़ बस स्टैंड में वीरानी पसरी थी. इसके अलावा महुआडांड़ बाजार में भी सन्नाटा देखा गया. बता दें गत तीन अप्रैल को चतरा के जिला के लावालोंग में पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच माओवादियों को मार गिराया था. इसी के विरोध में माओवादियों ने दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-management-did-not-take-care-angry-displaced-people-raised-slogans/">बोकारो

थर्मल : प्रबंधन ने नहीं ली सुध, आक्रोशित विस्थापितों ने किया नारेबाज़ी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही