Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित टोरी रेलवे स्टेशन के पास रविवार पेट्रोलिंग ट्रेन डिवाइडर तोड़कर सड़क पर दौड़ने लगी. हालांकि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन वहां अफरा-तफरी मच गयी. इस हादसे की वजह से एनएच 99 पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. इधर पेट्रोलिंग ट्रेन बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बेपटरी हुए पेट्रोलिंग ट्रेन को हटाने का काम शुरू कर दिया है. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-now-police-will-patrol-with-qr-code-sp-started/">साहिबगंज
: अब क्यूआर कोड से पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, एसपी ने की शुरुआत)
मोदी कर्नाटक में बोले, कांग्रेस मुझसे नफरत करती है, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, वे मुझे गालियां दे रहे हैं [wpse_comments_template]
: अब क्यूआर कोड से पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, एसपी ने की शुरुआत)
पेट्रोलिंग करके वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा
रेलवे पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी रेलवे के पेट्रोलिंग वैगन से बालूमाथ की ओर पेट्रोलिंग करने गयी थी. पेट्रोलिंग करके वापस टोरी रेलवे स्टेशन स्थित सेटरिंग यार्ड में आने के दौरान अचानक ट्रेन डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पर दौड़ने लगी. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ी दूर पर जाकर रुक गयी. इस हादसे की वजह से एनएच 99 पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-karnataka-congress-hates-me-i-am-fighting-against-corruption-they-are-cursing-me/">पीएममोदी कर्नाटक में बोले, कांग्रेस मुझसे नफरत करती है, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, वे मुझे गालियां दे रहे हैं [wpse_comments_template]
Leave a Comment