Search

 
 
 

लातेहार : पीडीजे ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

 
Latehar : लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पडीजे) सह डालसा के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को लातेहार मंडल कारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल में कुल 420 बंदी पाये गये. इनमें छह दोषसिद्ध और 414 विचाराधीन बंदी हैं. जेल में 17 महिला बंदी हैं. पीडीजे ने  जेल के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या न होने की जानकारी ली. उन्‍होने कहा कि डालसा बंदियों को अधिवक्‍ता मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्‍होने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों के शौचालयों की साफ-सफाई के निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कल्याण परक, शिक्षापरक एवं रोजगारपरक शिविरों का आयोजन कराकर उन्हें प्रशिक्षित किए जाने का निर्देश प्रभारी जेलर को दिया गया.  उन्होंने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही.जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया. उन्होंने बंदियों की चिकित्सा सुविधा, पुस्तकालय, रसोई घर, भोजन, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और योग केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया. सभी बंदियों का डाटा जेल के पैरा लीगल वॉलेंटियर के माध्यम से कंप्यूटर पर फीड कराने व इसे अपडेट रखने का निर्देश दिया. जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया.  कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए. इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम् चौरसिया एवं प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही