Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था कायम रखने पर जोर

Latehar:  मंगलवार को महुआडांड़ थाना परिसर में होली और शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीएम नित निखिल सुरीन ने की. मौके पर एसडीपीओ राजेश कुजूर भी मौजूद थे. बैठक में ऑनलाइन जुड़े उपायुक्त भोर सिंह यादव और एसपी अंजनी अंजन ने होली व शब-ए-बारात के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. त्यौहार में किसी भी धर्म व संप्रदाय के असामाजिक तत्वों के द्वारा अंवाछित हरकत पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ नित निखिल सुरीन ने होली का त्यौहार महुआडांड़ वासियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. कहा कि होली प्रेम का प्रतीक है, इस पर्व को सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ मनायें. बैठक में बीडीओ अमरेन डांग, कार्यपाल दण्डाधिकारी जीतेंद्र कुमार, पुअनी संजय रत्न, प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, टुनु जायसवाल, सूरज साहू समेत प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: राज्य">https://lagatar.in/admission-in-state-universities-and-colleges-will-now-be-done-through-common-university-entrance-test/">राज्य

के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नामांकन अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही