Search

 
 
 

लातेहार : दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 
Latehar : दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक बरवाडीह थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा, जिप सदस्य संतोषी शेखर व थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह के अलावा कई जन प्रतिनिधि उपिस्थत थे. बैठक में बीडीओ श्री सहाय ने कहा कि दुर्गा पूजा सद्भावना और आपसी भाईचारा के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी समस्या से निपटने को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. उन्होंने पूजा समितियों को किसी प्रकार की जरूरत होने पर उनसे संपर्क करने की बात कही. एसडीपीओ ने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखेगी. थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर टीम का भी गठन किया गया है. बैठक में सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), मुखिया कालो देवी, जीतेंद्र सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, आशीष सिंह, ईश्वरी सिंह, रेलवे क्लब पूजा सचिव ऋषि राज, रणजीत सिंह राणा, गढ़वाटांड़ पूजा समिति के राजदीप कुमार (रिकी), राजेश कुमार, अमन गुप्ता, शुभम दुबे, प्रवीण कुमार, विकास कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-door-left-open-in-bagbera-got-stolen/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में खुला छोड़ दिया दरवाजा हो गयी चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही