Search

 
 
 

लातेहार : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा पर जोर

 
Latehar: ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, अंचलाधिकारी रूद्र प्रताप और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. मौके पर अंचलाधिकारी रूद्र प्रताप ने कहा कि हमें एक दूसरे के पर्व को सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए. हर पर्व में शांति व परस्पर भाइचारा का संदेश देता है. बकरीद के मौके पर असमाजिक तत्वों पर पूरी तरह निगरानी रखी जायेगी. उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं देने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है. हिंसा व उपद्रव करने वालों को पुलिस सख्ती से निपटेगी. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती व गश्ती की जायेगी. सोशल मीडिया पर साइबर सेल के द्वारा विशेष नजर रखी जायेगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-minister-annapurna-will-meet-railway-minister-on-26th-in-case-of-harassment-of-railway-worker/">धनबाद

: रेलकर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में 26 को रेल मंत्री से मिलेंगी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

सोशल मीडिया में अफवाह या सांप्रदायिक भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहीं से भी कोई अप्रिय घटना या भ्रामक खबरें मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की. बैठक में उप प्रमुख राज कुमार प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरयु प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, सरवन पासवान, कन्हाई मांझी, हरिओम प्रसाद, छोटू गुप्ता, समशुल होदा, हरमोहन सिंह, गोपाल सिंह, अनिल उरांव, मृत्युंजय, मो जियाउल अंसारी, नंदू प्रसाद, मो आसिफ, मो माशूक अंसारी, असनानी अंसारी, अमीर हुसैन, दशरथ सिंह, बम शंकर सिंह, सुरेश साव, रमेश राव, मो गया मियां समेंत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-minister-mithilesh-thakurs-efforts-paid-off-the-last-obstacle-to-bypass-construction-was-removed/">गढ़वा

: मंत्री मिथिलेश ठाकुर का प्रयास लाया रंग, बाईपास निर्माण की अंतिम बाधा हुई दूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही