Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अपनी मांगों के समर्थन में पेंशनरों ने दिया धरना

Latehar:  लातेहार जिला पेंशनर समाज ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर पेंशनरों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत की धनराशि पेंशन के रूप में तथा 30 प्रतिशत धनराशि उनके परिवार को परिवारिक पेंशन के रूप में निर्धारित की गई है. इसे बढ़ा कर क्रमशः 75 व 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए. राज्य के मुख्यमंत्री से राज्य की राजधानी में सीपीपीसी शाखा सृजन कराने की मांग की गयी. राजधानी रांची की तरह सभी जिलों में पेंशनर भवन की व्यवस्था करने, अर्द्ध सरकारी सेवानिवृत्त कर्मियों को सरकारी कर्मियों की भांति पेंशन देने व जिलों में पूर्व की भांति पेंशन अदालत लगाने की मांग की गयी. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-field-director-of-ptr-kumar-ashutosh-attended-the-meeting-with-pm-pm-increased-his-enthusiasm/">लातेहार

: पीएम संग बैठक में शामिल हुए पीटीआर के फिल्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष, पीएम ने बढ़ाया उत्साह

पीएम-सीएम के नाम डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

धरना के बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. मौके पर जिला अध्यक्ष बोधू महतो, सचिव नारायण प्रसाद, राज्य उपाध्यक्ष राघव तिवारी, शशि भूषण सिन्हा, सीता कुमारी, प्रतिमा गुप्ता, केदार प्रसाद, धनेश्वर उरांव, शिवनंदन राम, बालेश्वर राम, नागेश्वर सिंह, सुकलाल भगत व दानी अल्वेस समेत पेंशनर समाज के कई लोग मौजूद थे. धरना के बाद एक बैठक आयोजित कर महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया. सर्वसम्मति से मीना देवी को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि प्रतिमा गुप्ता को उपाध्यक्ष, जसिंता लकड़ा को सचिव, अनीता सिन्हा को सह सचिव, सरिता लकड़ा को कोषाध्यक्ष व गीता देवी को कार्यालय सचिव बनाया गया है. कार्यकारिणी सदस्य में कैथरिना जोजो, कलावती देवी, सीता कुमारी, फूलों देवी, क्रिस्टीना कुजूर, विक्टोरिया एक्का व सोशांति लकड़ा को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-many-trains-canceled-even-after-the-end-of-kurmi-movement-passengers-upset/">धनबाद:

कुर्मी आंदोलन समाप्त होने के बाद भी रद्द रही कई ट्रेनें, यात्री परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही