Search

 
 
 

लातेहार: भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजन पर झूमे लोग

 
Latehar: प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्‍तर ने अपने भजनों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. शहनाज अख्‍तर शुक्रवार की रात जिले के बालूमाथ के जोगियाडीह मैदान में कार्यक्रम प्रस्‍तुत कर रही थीं. कार्यक्रम का उद्घाटन बालूमाथ निवासी सह बलियापुर धनबाद के अंचल अधिकारी प्रवीण सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि भजन से भक्ति की बयार बहती है. शहनाज़ अख्तर जैसी प्रसिद्ध गायिका का बालूमाथ जैसे जगह पर भजन की प्रस्तुति देना बहुत बड़ी बात है. समाजसेवी प्रेम प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक प्रधान देश हैं. जहां की संस्कृति ने संपूर्ण विश्व पर एक अलग छाप छोड़ा है. इससे पहले उन्‍होने शहनाज अख्तर को चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया. इसके बाद शहनाज़ अख्तर ने अपने सुरों लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया. उन्‍होने ये भगवा रंग, छुन छून छनन छन बाजे मैंया पांव पैजनिया जैसे लोकप्रिय गीत कर गा कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. मौके पर भजन गायिका ने अपनी आपबीती भी सुनाई. बताया कि भजन गाने के कारण उन्हें कई बार उन्‍हें सामाजिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी है. मौके पर प्रेम प्रसाद गुप्ता, सूरज कुमार शाह, उपेंद्र रंगीला, अमित कुमार, मिथुन साव, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार पुटून, अनुराग सिंह राजपूत समेत आयोजन समिति के समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – ट्रंप-जेलेंस्की">https://lagatar.in/heated-debate-between-trump-and-zelensky-russia-expressed-happiness-said-zelensky-got-a-strong-slap/">ट्रंप-जेलेंस्की

के बीच तीखी बहस, रूस ने खुशी जताई, कहा, जेलेंस्की को जोरदार तमाचा मिला…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही